ग़ाज़ियाबाद। 6 - 7 सितंबर की रात्रि मे थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर दो पहिया वाहन चोरी करने वाला एक अभियुक्त रविन्द्र कुमार पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम खाई खेडा तहसील मवाना थाना मवाना जनपद मेरठ हाल पता गांव कनावनी थाना इन्दिरापुरम जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष को ग्रीन बैल्ट रोड कनावनी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थाना इन्दिरापुरम में धारा 317(2),345(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र कुमार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने साथी राजू के साथ मिलकर दिल्ली, गाजियाबाद एनसीआर क्षेत्र से हम दोनों मिलकर दो पहिया वाहन चोरी करते हैं तथा उनकी नम्बर प्लेट बदलकर अपराध (स्नैचिंग आदि) की घटनाएं कारित करते हैं। हम दोनों मिलकर चोरी की मोटर साइकिल को सस्ते दामों में चलते फिरते जरूरतबंद लोगों को बेचकर जो रुपये मिलते हैं उनसे अपना शौक व खर्चा पूरा करते हैं। मुझसे बरामद उक्त मोटर साइकिल को हमनें दिल्ली से चोरी किया था, जिसे बेचने की फिराक में मैं ग्रीन बैल्ट रोड कनावनी पुलिया के पास घूम रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

रविन्द्र कुमार पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम खाई खेडा तहसील मवाना थाना मवाना जनपद  मेरठ हाल पता गांव कनावनी थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र करीब 26 वर्ष।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: