ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 8 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त दिल्ली में आयोजित होने वाले 18th BRICS SUMMIT-2026 एवं आगामी त्योहार गणेश चतुर्थी तथा शारदीय नवरात्रि पर कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं यातायात, समस्त जोनल पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, समस्त सर्किल सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध, अपराध एवं प्रज्ञान उपस्थित रहे।

गोष्ठी के मुख्य बिन्दु:-

 गोष्ठी में पिछले दो वर्षों के तुलनात्मक अपराधों एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए लूट, स्नैचिंग, वाहन चोरी, चोरी एवं नकबजनी जैसी घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा तैयार कार्ययोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही एसएसओ पोर्टल के टाइमलाइन डैशबोर्ड पर दिनांक 01.01.2026 से 31.08.2026 तक प्रदर्शित 60 दिवस एवं 90 दिवस में निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। सीसीएमएस पोर्टल के अनुसार धारा 129 एवं 152 बीएनएसएस के अंतर्गत की गई कार्यवाहियों की भी समीक्षा की गई।

यक्ष एप पर निर्धारित समयावधि के अंतर्गत सूचीबद्ध अपराधियों के सत्यापन एवं हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के संबंध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विभागीय कार्यवाही के अंतर्गत नियम 14(1) तथा प्रारम्भिक जांच के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों द्वारा माह अगस्त में किए गए आकस्मिक निरीक्षणों की भी समीक्षा की गई।

आगामी गणेश चतुर्थी एवं शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी संपादित करने तथा धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले 18th BRICS SUMMIT-2026 के दृष्टिगत कमिश्नरेट गाजियाबाद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आगामी आयोजनों के दृष्टिगत सभी स्तरों पर सतर्कता एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी चुनौती से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: