ग़ाज़ियाबाद। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर में त्योहारों को लेकर तैयारी चल रही है जिसमें गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी प्रमुखता पर कार्य कर रहे हैं। शहर की सफाई व्यवस्था हो या फिर प्रकाश की व्यवस्था निगम की टीम कार्य कर रही है। मुख्य मार्गो को पूर्ण रूप से व्यवस्थित और सुंदर भी बनाया जा रहा है।इसी क्रम में छठ पर्व की तैयारी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की जा रही है।
शुक्रवार को पुरबिया जनकल्याण परिषद तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात की गई जिनके द्वारा छठ पर्व की व्यवस्थाओं को करने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए गए। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त द्वारा पूर्वांचल समाज की समितियों के सदस्यों से बैठक की गई जिसमें पुरबिया जनकल्याण परिषद के सदस्यों ने भी नगर आयुक्त से मुलाकात की। छठ पर्व को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी और अधिक बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर और सुविधाजनक बनाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा पूर्वांचल समाज की समितियों के सदस्यों से सुझाव मांगे गए हैं। पुरबिया जन कल्याण परिषद से रीता सिंह, राकेश तिवारी, जय दीक्षित, मनोज ने नगर आयुक्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेहतर व्यवस्थाओं को करने के लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही आकर्षक लाइटों से सभी घाटों को सुसज्जित करने का सुझाव दिया।
उपस्थित जनों को नगर आयुक्त ने बताया कि हिंडन नदी छठ घाट के अलावा 75 से अधिक छठ घाट नगर निगम द्वारा व्यवस्थित किये जा रहे हैं। जहां प्रकाश व्यवस्था जल व्यवस्था साफ सफाई की व्यवस्था विशेष रूप से रहेगी। इस बार आकर्षक लेजर लाइट शो तो रहेगा ही, इसके अलावा अन्य समस्त घाटों पर आकर्षक लाइट भी लगाई जाएगी। वरिष्ठ प्रभारी प्रकाश नरेंद्र कुमार चौधरी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
नगर आयुक्त द्वारा आकर्षक लाइटों को लगाने के लिए प्रकाश विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जिसमें हिंडन नदी छठ घाट के अलावा अन्य प्रमुख घाटों पर रंग बिरंगी लाइट लगाई जाएं निर्देश दिए गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश को विशेष रूप से छठ घाटों तथा छठ घाटों को जाने वाले मार्ग की सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी भी छठ घाटों पर लगाई गई जिसमें सभी जोनल प्रभारी अपने-अपने जोन में छठ घाटों की व्यवस्था को देखेंगे।







Post A Comment: