पत्रकार मनोज कुमार:
दिल्ली। शाहदरा के सीमापुरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ईदगाह मुर्गा और मछली मार्केट सीमापुरी के पास 25 वर्ग गज का पांच मंजिला मकान बुधवार की दोपहर के समय भर भरा कर गिर गया मकान में पांच परिवार रहते हैं जिसमे की ज्यादातर किराएदार हैं
हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, मकान गिरने की सूचना पर दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, जानकारी के अनुसार अब तक करीब 10 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है मकान मालिक सहित अन्य किराएदारों को भी मौजूद दमकल विभाग, एनडीआरएफ की टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाला घटना में घायल हुए सभी लोगों को राजीव गांधी जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान गली के अंदर का था और काफी पुराना था मकान में पिलर भी नहीं थे, करीब एक डेढ़ साल पहले मकान में एक और मंजिला इमारत का निर्माण कराया गया था,, दमकल विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मकान गिरने की सूचना करीब 3:00 बजे मिली थी, सूचना पर त्वरित कार्यवाही के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
एनडीआरएफ की टीम भी मलवे में फंसे लोगों को तलाश रही है, ( जीटीबी )राजीव गांधी अस्पताल में ज्यादा मरीज आने की संभावना पर आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया, एमरजैंसी मेडिसिन विभाग में, न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, ईएनटी सर्जरी, के सभी डॉक्टर मौजूद रहे, आपातकालीन स्थिति ड्यूटी पूर्ण होने की स्थिति में घर जा चुके नर्सिंग स्टाफ को भी फोन कर तुरंत मौके पर बुलाया गया, आपातकालीन विभाग, मेडिसिन विभाग में आए सभी घायलों को संबंधित विभाग की टीम ने तुरंत उपचार दिया, जानकारी के अनुसार घायलों की संख्या आठ बताई जा रही है जिसमें एक बच्चा जिसकी उम्र लगभग 3 साल दो महिलाएं और पांच पुरुष, सभी का संबंधित विभाग द्वारा सीटी स्कैन ,एक्स-रे जरूरत अनुसार सभी जांच कराई गई।




Post A Comment: