ग़ाज़ियाबाद। सोमवार 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स गाजियाबाद में ध्वजारोहण कर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह (फ्लैग) लगाया गया।

साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों को कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध पीयूष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर अभय राजेन्द्र डागा, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम जियाउद्दीन अहमद एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: