ग़ाज़ियाबाद। पुलिस उपायुक्त नगर ने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और शिथिलता के आरोप में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे, ताकि गाजियाबाद की जनता को बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।



Post A Comment: