ग़ाज़ियाबाद। बुधवार 7 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट ग़ाज़ियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, विभिन्न जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियानों की प्रगति तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, समस्त जोनल पुलिस उपायुक्त,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (सर्किल), सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध एवं प्रज्ञान उपस्थित रहे।
गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए -
दो वर्षीय तुलनात्मक अपराधों की समीक्षा की गई।
दो वर्षीय तुलनात्मक निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई।
एस0एस0ओ0 पोर्टल के टाइमलाइन डैशबोर्ड पर प्रदर्शित 60 दिवस एवं 90 दिवस में निस्तारण के अनुपालन दर की समीक्षा की गई।
सीसीएमएस पोर्टल के अनुसार धारा 126/135 बीएनएसएस व धारा 129,152 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही की समीक्षा की गई।
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गई।
यक्ष एप पर अपराधियों के सत्यापन, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी व अन्य कार्यवाही के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए।
आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र एवं दशहरा के दृष्टिगत कानून- व्यवस्था बनाए रखने के विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों द्वारा माह सितम्बर में किए गए आकस्मिक निरीक्षण की समीक्षा की गई।
गोष्ठी में पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी अधिकारियों को सतर्कता, प्रभावी पुलिसिंग एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।





Post A Comment: