ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 6 अक्टूबर को जेपीएस पब्लिक स्कूल मकनपुर इंदिरापुरम में प्रसिद्ध अभिनेता गुलशन पांडे बच्चों से मिलने स्कूल पहुँचे। उन्होंने ‘हनुमान अंश’ मूवी में दरोगा की भूमिका निभाई है तथा टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में भी अपने अभिनय से पहचान बनाई है।

दिग्गज अभिनेता गुलशन पांडे ने स्टूडेंट्स के साथ अपना बहुमूल्य समय व्यतीत किया और उन्हें मेहनत, अनुशासन, अच्छे संस्कार एवं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणादायक सीख दी। बच्चों ने भी उनसे मिलकर बहुत उत्साह और खुशी का अनुभव किया। 

इस मौके पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार त्यागी ने विद्यालय आगमन पर गुलशन पांडे का स्वागत किया और बच्चों को दिए गए प्रेरणादायक संदेश के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद कुमार त्यागी, श्याम त्यागी, अशोक त्यागी, वरुण त्यागी, शुभम त्यागी, नरेश त्यागी, श्वेता त्यागी, टीना त्यागी, स्कूल की प्रिंसिपल आदेश त्यागी, इंचार्ज बबीता नेगी, रंजीता वर्मा, रेखा आजाद, रतन सिंह, श्रद्धा शुक्ला एवं स्कूल के सभी स्टाफ तथा स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।





Share To:

Post A Comment: