ग़ाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार 24 सितंबर 2026 को कार्तिक द्वारा थाना इन्दिरापुरम पर लिखित तहरीर दी गयी कि गाड़ी ऑडी कार में सवार राहुल मोहन आदि द्वारा मेरे साथ गाली गलौच कर हमला कर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इन्दिरापुरम पर तत्काल सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
तत्पश्चात थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त राहुल मोहन पुत्र स्व0 कैलाश मोहन निवासी ग्राउंड फ्लोर शक्ति खंड-4 थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ऑडी कार को मौके पर सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं अपने दोस्त के साथ अपनी ऑडी कार के पास खडा हुआ था। तभी कार्तिक खरबन्दा द्वारा मुझे गाड़ी हटाने को कहा गया। मैंने उसे थोडा रुकने को बताया परन्तु वह नहीं माना। इसी बात को लेकर मुझे गुस्सा आ गया तथा मेरे द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी थी।




Post A Comment: