ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:

ग़ाज़ियाबाद। 16 सितंबर 2026: इंदिरापुरम क्षेत्र के अंतर्गत कनावनी पुलिया (सिद्ध मनोकामना मंदिर के पास) मुख्य मार्ग पर बिना प्रशासनिक अनुमति के बड़े-बड़े टेंट लगाकर रास्ता रोकने और अवैध अतिक्रमण करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में 'टीम 100 गाजियाबाद' के प्रमुख डॉ. सुनील वैध ने गाजियाबाद के नगर आयुक्त और वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी को पत्र लिखकर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. सुनील वैध ने बताया कि इस मुख्व मार्ग पर आए दिन बिना किसी अनुमति के सड़कों के किनारे और बीच रास्ते में टेंट लगाकर भंडारे व अन्य आयोजन किए जाते हैं, जिससे पूरी सड़क बंद हो जाती है। इस लापरवाही के कारण क्षेत्र में निम्नलिखित गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं:

यातायात में भारी व्यवधान:

मुख्य मार्ग बंद होने से रोजाना हजारों वाहन चालकों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ता है और स्थानीय नागरिकों का आवागमन ठप हो जाता है।

दुर्घटनाओं की आशंका: 

सड़क घेरकर टेंट लगाने और भीड़ जुटने के कारण इस व्यस्त मार्ग पर हर समय गंभीर सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।

नियमों की धज्जियां: 

सार्वजनिक संपत्ति, पार्कों और सड़कों पर बिना नगर निगम की अनुमति के इस तरह के आयोजन सीधे तौर पर प्रशासनिक नियमों का खुला उल्लंघन हैं।

इस संबंध में 'गाजियाबाद ऐप 311' पर एक आधिकारिक शिकायत (शिकायत संख्या: ID: 2609158199864655 दिनांक 15.09.2026) भी दर्ज कराई जा चुकी है।

'टीम 100' ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस अस्थाई अतिक्रमण पर तुरंत रोक लगाई जाए। साथ ही, भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति के सड़कों, पार्कों या सार्वजनिक स्थानों को अवरुद्ध न कर सके, इसके लिए नगर निगम की ओर से एक सार्वजनिक चेतावनी या विज्ञापन जारी किया जाए और उल्लंघन करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अब देखना है कि ग़ाज़ियाबाद नगर निगम इस पर क्या कार्रवाई करता है।



Share To:

Post A Comment: