ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:

ग़ाज़ियाबाद। वैशाली वार्ड नंबर 76 स्थित पिंक पार्क में पिछले लगभग 1 वर्ष से खराब पड़े पानी के पंप को ठीक करने और नए बोरवेल का कार्य बुधवार से औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। गाजियाबाद नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा इस कार्य को मंजूरी मिलने के बाद आज स्थानीय पार्क में इसका भूमि पूजन किया गया।

कार्य का शुभारंभ स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों और निवासियों विष्णु कुमार अग्रवाल, बृजमोहन, के.एम. गोयल,  डॉ. सुनील वैध और स्थानीय निवासियों द्वारा संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर किया गया।

पिछले लगभग एक साल से पानी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने इस बहुप्रतीक्षित कार्य के शुरू होने पर राहत की सांस ली है। इस विकास कार्य को गति देने और क्षेत्र की समस्या का समाधान करने के लिए सभी निवासियों ने गाजियाबाद नगर निगम और उद्यान विभाग का सहृदय धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।

इस अवसर पर पिंक पार्क समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पंप के चालू होने से पार्क के रख-रखाव और स्थानीय निवासियों को पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: