ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:

बौंहंजा। ग्राम बौंहंजा में इन दिनों चोरी की वारदातें ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब बनी हुई हैं। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय करीब 1:00 बजे के आसपास चोर बेधड़क, खुलेआम और पूरी निडरता से गांव में आवाजाही करते सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते कैद हुए हैं।

देखें वीडियो: 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति निश्चित तौर पर पुलिस प्रशासन की रात्रि गश्त कम होने या बिल्कुल न होने के कारण बनी है। असामाजिक तत्व इस लापरवाही का खुलकर फायदा उठा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। दिनरात लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहने लगे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने प्रशासन से गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निवेदन किया है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र के अन्य गांवों और स्थानों पर निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन ग्राम बौंहंजा को अभी तक इस सुविधा से वंचित रखा गया है। यहां प्रशासन की ओर से एक भी कैमरा मॉनिटरिंग पर नहीं लिया गया है।

स्थानीय जनता ने मांग की है कि जन-सुरक्षा को देखते हुए ग्राम बौंहंजा में भी अन्य स्थानों की तरह 24 घंटे निगरानी के लिए जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। कैमरे लगने से अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी और चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की भी अपील की है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: