ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
ग़ाज़ियाबाद। वैशाली सेक्टर-3 (वार्ड नंबर 76), ब्लॉक A की मुख्य सड़क पिछले छह महीनों से पूरी तरह बदहाल है। सड़क पर 8 इंच तक के गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे रोजाना गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं और पैदल चलने वाले बुजुर्गों व बच्चों का निकलना दूभर हो गया है।
देखें वीडियो: -
इस गंभीर जनसमस्या को लेकर सामाजिक संस्था 'टीम 100 गाजियाबाद' के संरक्षक डॉ. सुनील वैद्य ने नगर आयुक्त और उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।
डॉ. सुनील वैद्य ने बताया कि स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को ताक पर रख दिया गया है। यह खस्ताहाल सड़क किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस संबंध में आज (20.09.2026) पुनः 'गाजियाबाद 311 ऐप' पर शिकायत (शिकायत संख्या: 26092082976905359) दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन नगर निगम के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।





Post A Comment: