"मैने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दई" भजन गायक ने दिया नगर आयुक्त के साथ स्वच्छता का संदेश
ग़ाज़ियाबाद। शनिवार 19 सितंबर को हनुमान अंश फिल्म के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार सुनील लोधी गाजियाबाद नगर निगम पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, निगम अधिकारियों, निगम कर्मियों तथा नगर आयुक्त गाजियाबाद से मुलाकात की और भजन भी गाय। जिसमें मुख्य रूप से हनुमान अंश फिल्म में गया हुआ भजन "मैने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दई" उपस्थित जनों को सुनाया। उपस्थित पार्षदों ने तथा निगम की टीम द्वारा जय श्री राम का जय घोष किया गया।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा सुनील लोधी गायक की विशेष मुलाकात रही। दोनों ने मिलकर शहर वासियों से स्वच्छता की अपील भी की। शहर निवासियों द्वारा अपने घर को स्वच्छ रखना व शहर को स्वच्छ रखना ही सच्ची भक्ति और अपने देश के प्रति सच्चा प्रेम है। मौके पर उपस्थित पार्षदों द्वारा भजन गायक सुनील लोधी से उनके जीवन से जुड़े हुए प्रश्न भी किए गए, जिनका बहुत ही सहजता से जवाब दिया गया। गाजियाबाद नगर निगम में भक्ति मय माहौल रहा।
नगर आयुक्त द्वारा हनुमान अंश फिल्म के भजन गायक कलाकार को शॉल और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। राम दरबार और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। मौके पर प्रभारी नजारत डॉ अनुज व अन्य टीम उपस्थित रही।
पार्षदों द्वारा गाजियाबाद नगर निगम टीम का विशेष आयोजन पर धन्यवाद किया गया। शहर में रफ्तार से हो रहे विकास कार्यों के साथ साथ पर्यावरण पर भी कार्य हो रहा है। इसी श्रृंखला में गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रसन्नता जाहिर की। इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए जिससे शहर में और निगम में सकारात्मक माहौल बना रहे और धर्म पर चलते हुए सभी वर्ग अपने-अपने कार्य को करें बात रखी गई।
मौके पर पार्षद मनोज त्यागी, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, सुमन जाटव, कुलदीप त्यागी, सुभाष चौधरी, विनिल दत्त, रेखा गोस्वामी, मधुकर त्यागी, अमित त्यागी व अन्य उपस्थित रहे। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्साह का भाव देखा गया, स्वच्छता की बात भक्ति के साथ का संदेश दिया गया।





Post A Comment: