रामनगर सोसाइटी की बैठक में भाजपा के सामान्य वर्ग के नेताओं पर सवाल - 'हमारे लिए एक शब्द नहीं बोला'
आरक्षण और ज्यूडिशरी को लेकर सामान्य वर्ग में चिंता, गाजियाबाद से उठी एकजुट होने की मांग
ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
ग़ाज़ियाबाद। ग़ाज़ियाबाद में सामान्य वर्ग के एक सामाजिक संगठन की बैठक में सरकार की नीतियों को लेकर जमकर नाराजगी देखने को मिली। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने सामान्य वर्ग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।
ये वीडियो गाजियाबाद के एक सभागार का है, जहाँ सोशल अवेयरनेस सोसाइटी, रामनगर की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया था।
देखें वीडियो: -
बैठक में बोलते हुए संजीव गुप्ता ने कहा कि उन्होंने सरकार को जगाने के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल OBC वर्ग को समझा है और सामान्य वर्ग को यह सोचकर छोड़ दिया है कि वो तो साथ रहेंगे ही।
बैठक में सबसे बड़ा हमला गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सामान्य वर्ग के जनप्रतिनिधियों पर किया गया। वक्ता ने कहा - हमने गाजियाबाद से BJP के सामान्य वर्ग के नेताओं को चुनकर ऊपर बैठाया, लेकिन हमारे समाज के लिए उन्होंने एक शब्द तक नहीं बोला। क्या ऐसे नेताओं का सम्मान करना चाहिए? क्या उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव नहीं लाना चाहिए?
संजीव गुप्ता ने कहा कि हम खुश होते हैं कि बनिया समाज से खड़ा कर दिया, गर्ग साहब को खड़ा कर दिया, शर्मा जी को खड़ा कर दिया, हमारा प्रतिनिधित्व करेंगे। लेकिन जब हमारे ऊपर समस्या आई तो उनमें से किसी एक आदमी ने भी एक शब्द नहीं बोला।
संजीव गुप्ता ने आगे कहा कि आज OBC को एक तरफ करके 80% को एक तरफ कर दिया गया है और 20% सामान्य वर्ग को दूसरी तरफ। कल को यही स्थिति आरक्षण और ज्यूडिशरी में भी हो सकती है। उन्होंने समाज से अपील की कि छात्रों को भी साथ लाकर एक मजबूत संगठन बनाना होगा और जरूरत पड़ने पर सरकार के खिलाफ भी बोलना पड़ेगा।
उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज को अब एकजुट होना ही होगा। इस बयान के बाद सभागार में मौजूद लोगों ने भी सहमति जताई।





Post A Comment: