तीरथ सिंह रावत का गाजियाबाद में भव्य स्वागत, दर्जनों सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत के सोमवार को गाजियाबाद आगमन पर क्लाउड 9 कम्पाउंड, मेरठ रोड स्थित “भारत का बदलता शासन” दैनिक समाचार पत्र कार्यालय में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, पत्रकार, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने तीरथ सिंह रावत का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल, सल्यूट तिरंगा, एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन, उत्तराखंड समाज, गुर्जर समाज, त्यागी समाज, ब्राह्मण समाज सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया। विवेक त्यागी ने कहा कि व्यापारियों और समाज के बीच मजबूत संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और राष्ट्र निर्माण में उसका योगदान लगातार बढ़ रहा है।
स्वागत एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण केवल सरकारों के प्रयास से नहीं होता, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देश को आगे ले जाने के लिए सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं, पत्रकारों, शिक्षाविदों और आम नागरिकों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि भारत आज विकास और परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में समाज की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। देश की तरक्की के लिए नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन समाज की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वयं भी जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
रावत ने कहा कि समाज को जोड़ने का काम केवल राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं होना चाहिए। सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का काम करते हैं।
उन्होंने युवाओं की भूमिका पर भी जोर देते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के सकारात्मक कार्यों से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड (भाजपा) सच्चिदानंद पोखरियाल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का परिचय कराया तथा तीरथ सिंह रावत के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
सच्चिदानंद पोखरियाल ने कहा कि गाजियाबाद में उत्तराखंड से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या है और यहां उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सरोकारों को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। क्लाउड 9 कम्पाउंड में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्तराखंड समाज के लोग भी उपस्थित रहे।
एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष एवं पत्रकार अपूर्वा चौधरी के नेतृत्व में तीरथ सिंह रावत का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कौशिक, संगठन मंत्री पवन चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण,सुमन मिश्रा, निगम पांडे, अनिल कुमार, मनोज तोमर, सुशील मौर्य, पुष्पेंद्र राघव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बिजनौर से पहुंचे भारत का बदलता शासन के प्रभारी आकाश तोमर, पत्रकार डॉ. खुशीराम, डॉ. तुषार भारद्वाज और रिहान जैदी सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह में गाजियाबाद के डिप्टी मेयर प्रवीन चौधरी, पार्षद मधुकर त्यागी, पार्षद प्रदीप चौधरी, डी.एन. सिंह, बृजपाल तेवतिया, संदीप चौधरी, कृष्ण तेवतिया, शीला भारती, प्रिया बिष्ट, डॉ. संजय, संदीप त्यागी, प्रताप सिंह, मदन मोहन, मनोज पाहवा, सुशीला शर्मा, बालकिशन गुप्ता, अशोक भारती, चिन्मय भारद्वाज, एस.पी. मिश्रा, अनिल जुल्का, विपिन कौशिक, मुकेश शर्मा, बी.बी. मित्तल, विशाल जैन, आनंद भारद्वाज, डॉ. सुभाष तोमर, अंशु चौधरी, महिपाल सिंह, मनमोहन धोंधियाल, योगेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता निशिकांत त्यागी भी मौजूद रहे। ग़ाज़ियाबाद की जानी मानी हस्ती डॉ. स्वाति ध्यानी, रितेश ध्यानी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी समारोह में भाग लिया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक संगठन सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, युवा विकास, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर काम करने के लिए संगठनों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। वक्ताओं ने कहा कि यदि अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले संगठन आपस में समन्वय बनाकर काम करें तो स्थानीय स्तर पर कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
कार्यक्रम के समापन पर एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं पत्रकार अपूर्वा चौधरी ने तीरथ सिंह रावत सहित सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। अपूर्वा चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से उन सभी सामाजिक संगठनों और पदाधिकारियों का धन्यवाद किया जिन्होंने समय निकालकर कार्यक्रम में भाग लिया और तीरथ सिंह रावत का स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड (भाजपा) सच्चिदानंद पोखरियाल, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी, एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अपूर्वा चौधरी रही।







Post A Comment: