ग़ाज़ियाबाद। थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान गोकशी की घटना कारित करने की योजना बनाते हुए 4 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं। जिनके कब्जे से 4 छुरा, 1 गडासा, 1 लकड़ी का गट्टा, 2 खाली कट्टे व 2 रस्सी बरामद हुई हैं।
20/21 सितंबर 2026 की रात को थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोकशी की योजना बनाते हुए 4 अभियुक्तों 1.सलमान पुत्र सलीम 2. सोनू उर्फ खिजर अली पुत्र अमजद अली 3. वसीम पुत्र सलीम 4. जाहिद पुत्र मो0 उमर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 4 छुरा व गोकशी के उपकरण 1 गडासा, 1 लकडी का गट्टा, 2 खाली कट्टे व 2 रस्सी बरामद हुई हैं।
उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मसूरी पर धारा-312/313/3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम चारों लोग आपस में दोस्त हैं तथा जंगल में रेकी करके आवारा घूम रहे पशुओं को मौका पाकर काटकर उसके मीट को चोरी छुपे बेच देते हैं। आज रात्रि में हम चारो लोग योजना बनाकर नाहल मसूरी के जंगल में गोकशी करने के लिये गये थे और आपस में बैठकर योजना बना रहे थे। किसी मुखबिर ने हमारी मुखबिर करके पकड़वा दिया था जिसके कारण गोकशी नही कर सके। लेकिन हमारे पास से गौकशी करने से सम्बन्धित सामान बरामद हुआ है।




Post A Comment: