ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:

ग़ाज़ियाबाद। वैशाली के वार्ड नंबर 76, सेक्टर 2, ब्लॉक B (निकट मकान संख्या 2B/235) के स्थानीय निवासी इन दिनों भारी असुरक्षा और अंधेरे के साए में जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने बिजली के खंभों से स्ट्रीट लाइटें चोरी कर ली हैं, जिसके कारण पूरी सड़क और आसपास का इलाका रात के समय पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है। 

इसके साथ ही, क्षेत्र में कई बिजली के खंभे अत्यधिक जर्जर और खस्ताहाल स्थिति में हैं, जो कभी भी धराशायी होकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इन झुक चुके खंभों से हर समय राहगीरों, बच्चों और स्थानीय निवासियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

सामाजिक संगठन 'टीम 100 गाजियाबाद' के संयोजक डॉ. सुनील वैध ने इस गंभीर जनसमस्या पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही के खिलाफ नगर निगम के ऐप और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, जिनकी शिकायत आईडी 26092082853047915 एवं 26092082390039587 है।

डॉ. वैध ने नगर निगम गाजियाबाद के मुख्य नगर आयुक्त और मार्ग प्रकाश विभाग के प्रभारी अधिकारी को लिखित पत्र भेजकर मांग की है कि जनहित और जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए तत्काल नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं और खतरनाक स्थिति में खड़े खंभों को बदला या ठीक किया जाए। 

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने जल्द ही इस पर सख्त कदम नहीं उठाया और कोई अप्रिय दुर्घटना हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। इस संबंध में स्थानीय पार्षद से भी त्वरित हस्तक्षेप की मांग की गई है।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: