ब्यूरो चीफ मनोज कुमार: 

नई दिल्ली। जीटीबी अस्पताल के साथ जुड़े हुए मेडिकल कॉलेज यू सी एम एस के कर्मचारीयों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया, और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। धरना प्रदर्शन पर बैठे टेक्निकल स्टाफ का कहना था कि उनके साथी पर हमला करने वाले सिक्योरिटी गार्ड पर क़ानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हे न्याय दिलाया जाए। 

बीती 18 सितंबर  2026 को रूम न-18 मे अवतार सिंह नाम के सिक्योरिटी गार्ड ने संजय कुमार जो कि ब्लड सैंपल ले रहे थे पर हमला कर घायल कर दिया। संजय कुमार  कॉलेज के कर्मचारी है जो की टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग जी टी बी अस्पताल के सैंपल कलेक्शन रूम नम्बर 18 में चल रही है। संजय कुमार ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह लैब मे काफी मरीज खून की जांच के लिए पहुंचे हुए थे। जिनमे गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। तभी अवतार सिंह वहां एक महिला मरीज को लाया और गर्भवती महिलाओं को लांघकर अपने साथ आई महिला मरीज के खून का सैम्पल पहले देने का प्रयास करने लगा। तब संजय कुमार ने उसे महिलाओं के ऊपर से निकलने के लिए मना किया और ब्लड सैंपल के लिये स्टाफ वाली लाइन से आने के लिये कहा। तो  गार्ड अवतार सिंह आग बबूला हो गया और उसने संजय को पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने  संजय कुमार को बचाया। 

संजय कुमार ने पुलिस पीसीआर को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी सिक्योरिटी गार्ड लैब कर्मी संजय कुमार के ऊपर हाथापाई करने को उतारू रहा। मंगलवार को हड़ताल पर बैठे टेक्नीशियन स्टाफ ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्शाया और आरोपी गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संजय ने बताया कि अभी तक आरोपी गार्ड पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे स्टाफ के लोगों मे रोष है। 21 सितंबर को धरना प्रदर्शन करने वाले सभी प्रदर्शनकारियों ने लिखित शिकायत प्रिंसिपल यूसीएमएस व जी टी बी  अस्पताल के डायरेक्टर को दी। साथ ही पुलिस थाना जीटीबी एनक्लेव में उचित कार्यवाही की मांग को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। 

प्रदर्शन में शामिल हरीश प्रकाश, लक्ष्मी दत्त कोठारी, भगत सिंह, एस बी कज़ानिया, अमित कुमार, जयवीर सिंह, पृथ्वीराज, घनश्याम मीणा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



Share To:

Post A Comment: