ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
गाजियाबाद। शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुंदर बनाने के नगर निगम के दावों के बीच लिंक रोड क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर अवैध स्थायी होर्डिंग्स का मामला सामने आया है।
मामला मदन मोहन मालवीय मार्ग, S-7, डाबर चौक के पास अंबेडकर पार्क किनारे (पिन- 201010) का है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार यहां सरकारी दीवारों और संपत्तियों पर बिना अनुमति के बड़े-बड़े स्थायी विज्ञापन होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं। यह न केवल नगर निगम के नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि इससे शहर की सुंदरता भी खराब हो रही है और पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी असर पड़ रहा है।
इस संबंध में जागरूक नागरिकों द्वारा TEAM 100 GHAZIABAD के माध्यम से नागरिक पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत ID: 26092281191851003 को विभाग द्वारा 'Assigned' भी किया जा चुका है, लेकिन मौके पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और होर्डिंग्स जस के तस लगे हुए हैं।
TEAM 100 GHAZIABAD के डॉ. सुनील वैध ने नगर आयुक्त, नगर निगम गाजियाबाद को पत्र लिखकर मांग की है कि उक्त स्थल का निरीक्षण कर अवैध होर्डिंग्स को तुरंत हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
सरकारी संपत्ति पर इस तरह का दुरुपयोग गंभीर है। यह राजस्व की हानि भी है और शहर की छवि भी खराब करता है। निगम को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।





Post A Comment: