ग़ाज़ियाबाद। शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त ने सरदार पटेल के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए सभी को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।





Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: