ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार को गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में संभव जनसुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा जन समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया गया। मौके पर सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह, प्रभारी प्रकाश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद उपस्थित रहे। संभव के अंतर्गत 15 संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें अधिकांश संदर्भ निर्माण तथा उद्यान विभाग से संबंधित प्राप्त हुए।

इस मौके पर नगर आयुक्त ने बताया कि निर्माण विभाग से 6 संदर्भ, उद्यान विभाग से 5 संदर्भ, जलकल विभाग से 2 संदर्भ, अतिक्रमण संबंधित 1 संदर्भ तथा अन्य विभाग से 1 संदर्भ प्राप्त हुआ। उपस्थित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकांश संदर्भ सिटी जोन से प्राप्त हुए।

ग़ाज़ियाबाद नगर निगम जन समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिकता पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक सप्ताह संभव जनसुनवाई का आयोजन होता है, जिसमें नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हैं। जिसकी मॉनिटरिंग शासन स्तर पर भी होती है। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में न केवल विभाग समस्याओं का निस्तारण करने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहा है, बल्कि शिकायतकर्ताओं से संपर्क करते हुए फीडबैक भी लिया जा रहा है।



Share To:

Post A Comment: