ग़ाज़ियाबाद। थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 2 नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को अजीम नि0 ग्राम साहिबाबाद थाना लिंक रोड कमि0 गाजियाबाद की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष व संतोष नि0 ग्राम साहिबाबाद थाना लिंक रोड कमि0 गाजियाबाद की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष सुबह 09.00 बजे घर से बिना बताये कही चली गयी थीं। जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त व्यक्तियों ने थाना प्रभारी लिंक रोड को फोन करके सूचना दी।
इस सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में चौकी प्रभारी रेलवे रोड उ0नि0 रवि राजकुमार सिंह , उ0नि0 रोहित गुप्ता व म0का0 1192 प्रियंका के साथ उक्त प्रकरण को गहनता से संज्ञान में लेते हुये उक्त बच्ची के नम्बर को तत्काल सर्विलांस टीम की मदद से ट्रेसिंग पर लगवाया गया।
उक्त नम्बर की लोकेशन शाहदरा दिल्ली के आस-पास की आयी जहां तत्काल पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों व मुखबिर की मदद से उपरोक्त दोनों बच्चियों को रेलवे स्टेशन शाहदरा दिल्ली से सकुशल बरामद कर थाना लाया गया।
मौके पर पूछताछ करने पर बच्चियों ने घर से नाराज होकर कहीं दूर जाने की फिराक में ट्रेन का इन्तजार करना बताया। उपरोक्त दोनो बच्चियों को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया। उक्त बच्चियों को परिजनों को समय 22.00 बजे सकुशल सुपुर्द कर दिया गया है।
गुमशुदा बच्चियों के पिता पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे। पुलिस की इस तत्परता व सराहनीय कार्रवाई से परिजन एवं स्थानीय निवासियों में हर्ष की लहर है तथा पुलिस के प्रति विश्वास की भावना भी जागृत हुई है।




Post A Comment: