शहर के बीचो-बीच होगा गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय, आसपास के क्षेत्र का भी होगा विकास- महापौर

ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 3 नवंबर। गाजियाबाद शहर वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय बनाया जा रहा है जो कि शहर के बीचो-बीच होगा। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के अथक प्रयासों से गाजियाबाद नगर निगम का अपना मुख्यालय बनाने की तैयारी चल रही है। मंगलवार को नंदग्राम राजनगर एक्सटेंशन में नए गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय का भूमि पूजन हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल नगर आयुक्त सहित निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा पार्षद गण उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम का अब अपना मुख्यालय होगा जिसके लिए शासन में लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपील की जाती रही है। निगम अधिकारियों का भी प्रयास रहा है जो की सफल हो रहा है। 12000 स्क्वायर मीटर में लगभग 92 करोड़ की लागत से 18 महीने में गाजियाबाद नगर निगम का मुख्यालय तैयार होगा। नगर निगम के नए मुख्यालय में सोलर सिस्टम 50 केडब्लूपी का रहेगा, फायर अलार्म सिस्टम भी रहेगा।

इसी के साथ-साथ नेटवर्किंग सिस्टम, 630 केवी का डीजी सेट भी लगाया जाएगा। पांच मंजिल की बिल्डिंग तैयार होगी जिसमें पांच लिफ्ट होगी। इसके साथ सदन कक्ष भी बनाया जाएगा जिसकी क्षमता 200 व्यक्तियों की होगी। कैंटीन एरिया की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा 100 व्यक्तियों का मीटिंग हॉल भी तैयार किया जाएगा। आधुनिक तकनीक से युक्त नगर निगम का मुख्यालय शहर वासियों के लिए सुविधाजनक होगा। गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय सेंट्रल एयर कंडीशनर रहेगा, पार्किंग की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगातार शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं विशेष रूप से ध्यान देते हुए गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय भी बनाया जा रहा है। जिस स्थान पर गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय बनाया जा रहा है, उसके आसपास के क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। आसपास के निवासियों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही अच्छी सड़कें और लाइट की व्यवस्था भी होगी।

गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय शहर के बीचो-बीच होगा जिससे शिकायतकर्ताओं को आने-जाने में भी सुविधा रहेगी। शहर को सुविधा देने में भी गाजियाबाद नगर निगम को सरलता बनी रहेगी।

इस मौके पर उपस्थित सांसद और विधायकों द्वारा शहर के विकास के साथ-साथ नवीन कार्यालय भवन के निर्माण पर निगम परिवार को शुभकामनाएं दी गई।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: