ग़ाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार 10 सितंबर को प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में अनुराग गर्ग एवं पंकज चौधरी द्वारा खसरा सं0-322, ग्राम-मोहद्दीनपुर हिसाली कनौजा रोड़ मुरादनगर, गाजियाबाद पर प्रश्नगत निर्माण लगभग 11000 वर्ग मी0 पर अवैध प्लाटिंग की गई है, साथ में नालों की भूमि को अपनी अवैध प्लाटिंग में मिला लिया है। 

स्थल पर कोई स्वीकृति/भू अभिलेख नहीं दिखाये गये। स्थल पर कार्य को रूकवा दिया गया है। उपरोक्त के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। 

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं/कालोनाईजरों द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। 

स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-2 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 

सहायक अभियंता ने बताया कि आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।






Share To:

Post A Comment: