ग़ाज़ियाबाद। सोमवार 19 अक्टूबर को थाना कौशाम्बी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लाजवन्ती प्लाजा बिल्डिंग, सेक्टर 4 मार्केट वैशाली स्थित प्योर थेरेपी स्पा सेन्टर में भोली-भाली गरीब महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है।
इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम व थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा लाजवन्ती प्लाजा बिल्डिंग, सेक्टर 4 मार्केट वैशाली स्थित प्योर थेरेपी स्पा सेन्टर, ऑल स्पा सेन्टर व माउन्टेन स्पा सेन्टर में दबिश दी गई, तो प्योर थेरेपी स्पा सेन्टर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार में कुल 20 पीड़ित महिलाओं को रेस्कयू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
देखें वीडियो: -
गिरफ्तार अभियुक्तों व पीड़ित महिलाओं से पुछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तगण द्वारा अनैतिक कमाई करने के लालच से इन महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लिये जाते हैं।
अभियुक्तगण द्वारा महिलाओं को काम दिलाने व पैसों का लालच देकर बहला फुसलाकर प्रतिदिन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। इस कार्य को करने में ग्राहकों से भारी धनराशि लेकर कुछ रुपये महिलाओं को भरण पोषण हेतु दिया जाते थे।




Post A Comment: