ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 को थाना विजयनगर में एसीपी उपासना पांडेय तथा थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के निर्देश पे मॉडल मिशन शक्ति केन्द्र के रूप में महिला चौपाल लगाकर कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वृद्ध पेंशन योजना एवं कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताकर महिलाओं को जागरूक किया गया।

साथ ही योजना का लाभ ले रही महिलओं से योजना के सम्बन्ध में जानकारी कर सभी महिलाओं को योजना के लाभ के बारे में जागरूक कराया गया तथा जिन वृद्ध महिला की पेंशन पिछले कई माह से रुकी हुई थी जो किसी कारण से नही आ रही थी उनकी पेशन के सम्बन्ध में मिशन शक्ति एवं पिंकबूथ के द्वारा समस्या का निराकरण  कर सम्बन्धित विभाग से  पेंशन को सुचारू रूप से जारी कराया गया। 

थाना विजयनगर मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा समाज सेवी परमजीत कौर व सरिता के सहयोग से थाना क्षेत्र की  महिलाओं को रोजगार का माध्यम उपलब्ध कराया गया। इससे थाना विजयनगर क्षेत्र की महिलाओं में काफी प्रसन्नता है तथा इच्छुक महिलाओं को मिशन शक्ति एवं पिंकबूथ के द्वारा भी सरकार द्वारा प्रचलित अन्य योजनाओं एवं लघु उघोग व रोजगार के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी गयी।



Share To:

Post A Comment: