थाना लिंक रोड पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक सराहनीय कदम

ग़ाज़ियाबाद। रविवार 18 अक्टूबर को थाना लिंकरोड क्षेत्र में पुलिस की पीआरवी-9270 (PRV-9270) टीम द्वारा एक लावारिस और रोती हुई मासूम बच्ची को सुरक्षित थाने लाया गया था, जो अपनी उम्र कम होने के कारण अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी।​ थाना लिंकरोड पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तुरंत बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए विशेष प्रयास शुरू किए। 

पुलिस टीम के अथक और भरसक प्रयासों से कुछ ही समय में बच्ची के परिजनों की सही जानकारी मिल गई। ​जांच के दौरान बच्ची की पहचान होने पर उसके माता पिता—पिता धर्मराज पुत्र ननबुध यादव और माता गीता जो वर्तमान में झंडापुर, थाना लिंकरोड, गाजियाबाद में किराए पर रहते हैं, को सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ढाई वर्ष की इस मासूम बच्ची को उसके माता-पिता को सकुशल सुपुर्द कर दिया। 

अपने जिगर के टुकड़े को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने गाजियाबाद पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली और संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: