ग़ाज़ियाबाद। ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत 12 अक्टूबर 2026 की रात्रि को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध गांजा की बिक्री करने वाला अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी म0नं0 110 सै0 9 शिवपुरी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष को पुस्ता रोड पर हिंडन तिराहे से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त आकाश कुमार उपरोक्त के विरुद्ध धारा 8/20 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त आकाश कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि मै नशे का आदी हूँ, अपने शौक पूरे करने के लिये गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहे चलते व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेच देता हूँ। मुझसे बरामद 01 किलो 150 ग्राम गांजा को दिल्ली से खरीद कर लाया था। जिसे बेचने की फिराक में पुस्ता रोड पर हिंडन तिराहे के आस-पास बेचने की फिराक में घूम रहा था।




Post A Comment: