राजनगर एक्सटेंशन की समस्त सोसायटियों के अग्रवंश - वैश्य परिवारों की सहभागिता से हुआ भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:

ग़ाज़ियाबाद। रविवार 11 अक्टूबर को राजनगर एक्सटेंशन में महाराजा अग्रसेन जयंती 2.0 के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा शाम लगभग 4:30 बजे अग्रवाल हाइट्स सोसाइटी से प्रारंभ होकर राजनगर एक्सटेंशन के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सोसाइटियों से गुजरते हुए चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट पर संपन्न हुई।

इस आयोजन का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक एकता, सेवा, सहयोग और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा अग्रवंश समाज के लोगों को एक सूत्र में जोड़ना है।

शोभा यात्रा का निर्धारित मार्ग: -

शोभा यात्रा अग्रवाल हाइट्स सोसाइटी से प्रारंभ होकर के.डी.पी. गोलचक्कर, अजनारा इंटीग्रिटी रेडलाइट, ब्रेव हार्ट्स तिराहा, सांगवान हाइट के बराबर से, राज गार्डन सोसाइटी, ज्योति सुपर विलेज और आशियाना चार्म्स कैसल सोसाइटी होते हुए चार्म्स 58 हाई स्ट्रीट पर संपन्न हुई।

आयोजकों की ओर से समस्त इष्टमित्रों एवं उनके परिवारों से इस शोभा यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनाने की अपील की गई है।




Share To:

Post A Comment: