ग़ाज़ियाबाद। 13 - 14 अक्टूबर 2026 को रात्रि लगभग 01:30 बजे थाना इंदिरापुरम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना इंदिरापुरम क्षेत्रान्तर्गत हिंडन बैराज पर एक महिला नदी में कूद गई है।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF टीम एवं परिजनों के सहयोग से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते महिला नाराज़ होकर हिंडन बैराज पहुँची और नदी में कूद गई। महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु यशोदा मेडिसिटी अस्पताल, इंदिरापुरम में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है।
ग़ाज़ियाबाद पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बचाया गया और आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई। यह घटना पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट उदाहरण है।




Post A Comment: