ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:

ग़ाज़ियाबाद। वार्ड संख्या 19 के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर, मुकुंद नगर तथा आस-पास के क्षेत्रों के पार्कों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है, जिस पर गाजियाबाद नगर निगम के उद्यान विभाग का प्राथमिकता के आधार पर ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है।

मुख्य समस्याएं निम्न प्रकार हैं: -

1. पार्कों की टूटी बाउंड्री वॉल: सभी पार्कों की चारदीवारी जगह-जगह से टूटी हुई है। जिसके कारण सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशु (गाय, कुत्ते आदि) दिन-रात पार्कों में घूमते रहते हैं। ये पशु पार्कों में बची-कुची हरियाली को भी नष्ट कर रहे हैं और पार्कों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

देखें वीडियो: -

2. गंदगी व मलबे के ढेर: पार्कों के अंदर जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं और कूड़े-कचरे का अंबार लगा है। नियमित सफाई न होने से स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को पार्क में बैठने में भी परेशानी होती है।

3. डेंगू मच्छरों का खतरा: पार्कों में बने गड्ढों में तथा छठ पर्व के लिए बनाए गए कुंडों में बरसात का पानी भरा हुआ है। इस जमा पानी में डेंगू व अन्य मच्छर पनप रहे हैं। बरसात के बाद के समय में इस क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसका मुख्य कारण यही है।

अतः गाजियाबाद नगर निगम के उच्च अधिकारियों, नगर आयुक्त एवं उद्यान विभाग के प्रभारी से मांग की जाती है कि क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर निर्देशित किया जाए।

देखें वीडियो: -

क्षेत्रीय निवासियों की मांगें: -

1. सभी पार्कों की बाउंड्री वॉल की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

2. पार्कों से मलबा व कूड़ा हटाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 

3. पार्कों के गड्ढों व छठ कुंडों में भरे पानी की निकासी कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए। 

यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रीय निवासी नगर निगम कार्यालय पर ज्ञापन देने को बाध्य होंगे।



Share To:

Post A Comment: