ग़ाज़ियाबाद। सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु बृहस्पतिवार 15 अक्टूबर को कमिश्नरेट गाजियाबाद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 

इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा मुख्य मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले व काली फिल्म (टिंटेड ग्लास) लगाकर चलने वाली गाड़ियों के विरुद्ध सख्त और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की गई।

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वाहनों के शीशों पर चढ़ी अवैध काली फिल्मों को उतरवाया गया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई। 

गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। यह न केवल सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है। जनसामान्य से अपील है कि यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।



Share To:

Post A Comment: