ग़ाज़ियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संचालित नंदी पार्क गौशाला की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। जिसके लिए निर्माण विभाग की टीम कार्य कर रही है। 

शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। साथ में नंदकिशोर कलाल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी भी उपस्थित रहे। मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया तथा तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज उपस्थित रहे।


नगर आयुक्त ने बताया कि नंदी पार्क गौशाला में निराश्रित गोवंशों की संख्या लगभग 1900 से अधिक है। इसके बाद भी निराश्रित गोवंश लगातार बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए गौशाला की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। ताकि निराश्रित गोवंशों का विशेष ध्यान रखा जा सके। 

निर्माण विभाग द्वारा बढ़े हुए 3000 स्क्वायर मीटर क्षमता पर टीन शेड का कार्य, चार दिवारी का कार्य, खोर बनाने का कार्य, आवश्यक लाइटिंग का कार्य, इंटरलॉकिंग लगाने का कार्य चल रहा है। मौके पर उपस्थित निर्माण विभाग की टीम को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त के साथ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा नंदी पार्क गौशाला का निरीक्षण करने के उपरांत गोवंश को हरा चारा और गुड़ भी खिलाया गया। गोवंशों के लिए बेहतर व्यवस्था को देखकर उपाध्यक्ष जीडीए ने नगर निगम की टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों के लिए गाजियाबाद नगर निगम की गौशाला में बहुत ही सुंदर व्यवस्था है जो की सराहनीय है।



Share To:

Post A Comment: