ग़ाज़ियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार 26 सितंबर को प्रभारी प्रवर्तन जोन-7 के नेतृत्व में पारस गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता के द्वारा गुलमोहर वाटिका-2 साहिबाबाद के भूखण्ड संख्या 14 व 15 पर स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर सेडवेक में किये गये अवैध निर्माण वाद सं0 GDA/ANI/2026/0005021 व वाद सं0 GDA/ANI/2026/0005022 के क्रम में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
ध्वस्तीकरण के समय प्रवर्तन जोन-7 में तैनात सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-7 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहे।




Post A Comment: