ग़ाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनकी क्षमताओं के पूर्ण विकास तथा उन्हें उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता एवं लोक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उचित मार्गदर्शन एवं सकारात्मक परामर्श उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। युवाओं को समय-समय पर प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर उन्हें विकास के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है।
इसी क्रम में सोमवार 7 सितंबर को अभय राजेन्द्र डागा (IPS), सहायक पुलिस आयुक्त, कविनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा थाना सिहानी गेट क्षेत्र स्थित सेठ मुकुन्दलाल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव, कार्यशैली, चुनौतियों एवं जीवन संघर्षों को साझा करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, लोक सेवा एवं भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न रखे, जिनका सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से समाधान किया गया।
यह संवाद विद्यार्थियों को अपनी आकांक्षाओं को सही दिशा देने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा शासन एवं समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।





Post A Comment: