ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा संभव के अंतर्गत जनसुनवाई की गई जिसमें 22 संदर्भ प्राप्त हुए। अधिकांश संदर्भ निर्माण विभाग से संबंधित प्राप्त हुए। निर्माण विभाग के 09 संदर्भ, स्वास्थ्य विभाग से 02 संदर्भ, उद्यान विभाग से 02 संदर्भ, प्रकाश विभाग से 03 संदर्भ, टैक्स का 01 संदर्भ तथा जल कल के 5 संदर्भ प्राप्त हुए।

पंचवटी, स्वर्ण जयंतीपुरम गोविंदपुरम, बाबू विजयनगर, हिंडन विहार, model Town, नेहरू नगर, नंदग्राम, हरबंस नगर, शास्त्री नगर, अभय खंड इंदिरापुरम के क्षेत्रीय निवासियों ने निगम अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं को बताया। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त संदर्भों पर कार्यवाही प्रारंभ की गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि संभव में 22 संदर्भ प्राप्त हुए जिन पर अधिकारियों के माध्यम से कार्यवाही प्रारंभ की गई। जिनमें से स्वास्थ्य तथा प्रकाश विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया गया। जलकल तथा निर्माण विभाग को प्राप्त समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। 

संभव में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: