ग़ाज़ियाबाद। बुधवार 21 अक्टूबर। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत (पंजीकृत) की ओर से आज जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को चार सूत्रीय जनहित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।
संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों के आधार पर यह ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया गया।
ज्ञापन में प्रमुख चार मांगे इस प्रकार हैं: -
1. अन्य जातियों के लिए गठित आयोगों के समान सवर्ण समाज के कल्याण हेतु भी सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।
2. अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर परिसर में भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति की भी स्थापना की जाए।
3. यूसीसी के नवीन कानून को जनहित में सरकार द्वारा वापस लिया जाए।
4. सवर्ण जाति के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) हेतु आरक्षण कोटे को 10% से बढ़ाकर 20% किया जाए।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष मेरठ दिनेश चंद शर्मा एंव जिला अध्यक्ष गाजियाबाद राम गोपाल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि ये सभी मांगें जनहितकारी हैं और सरकार को इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित निर्णय लेना चाहिए।
ज्ञापन देते समय संगठन के पदाधिकारी गौरव उपाध्याय, बीएल शर्मा, गोपाल गौड़, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, अपूर्व शर्मा, विनय भारद्वाज, संस्कार शर्मा, अविमुख शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Post A Comment: