ग़ाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार 3 सितंबर 2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-8 के नेतृत्व में उ0प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत राजबीर द्वारा ग्राम सभापुर लोनी गाजियाबाद पर लगभग 10,000 वर्ग0 मी0 क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी में लगभग 60-70 भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, विद्युत पोल्स, सड़कों आदि का ध्वस्तीकरण किया गया।
इसके अलावा नवजीवन एन्कलेव लोनी गाजियाबाद पर संतोष तिवारी द्वारा किये गये अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान निर्माणकर्ता/कालोनाईजरों द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी।
स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रवर्तन जोन-8 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।





Post A Comment: