ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
ग़ाज़ियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बढ़ोतरी के प्रस्ताव को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में बृहस्पतिवार 13 अगस्त को निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, गाजियाबाद पर हाउस टैक्स वृद्धि विरोधी संघर्ष समिति एवं नागरिक अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में एक अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने 10 जून 2025 को हाउस टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव को निरस्त करने वाली बोर्ड बैठक की "हत्या" हो जाने पर उसकी रस्म बरसी व शोक सभा का आयोजन किया। बैनर पर लिखा था - "10 जून 2025 को हाउस टैक्स के प्रस्ताव को निरस्त करने वाली बोर्ड बैठक की हत्या के उपरान्त बरसी व शोक सभा"।
देखें वीडियो: -
लो.नि.वि. निरीक्षण भवन पर गुरुवार को नागरिक अधिकार मंच और हाउस टैक्स वृद्धि विरोधी संघर्ष समिति ने हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में शोक सभा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 10 जून 2025 को बोर्ड ने हाउस टैक्स वृद्धि प्रस्ताव निरस्त किया था, अब उसी को फिर से लागू करना बोर्ड की हत्या के समान है। उन्होंने टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम बोर्ड ने सर्वसम्मति से हाउस टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया था, जो जनता के हित में लिया गया फैसला था। लेकिन अब प्रशासन द्वारा उसी निरस्त प्रस्ताव को फिर से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए बोर्ड का अपमान है और एक तरह से बोर्ड बैठक की हत्या है।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि -
1. हाउस टैक्स में की गई अनुचित वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
2. 10 जून 2025 की बोर्ड बैठक के निर्णय का सम्मान किया जाए।
3. आम नागरिकों पर अतिरिक्त कर का बोझ न डाला जाए।
शोक सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वरिष्ठजन और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।




Post A Comment: