विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, दिन-रात सेवा में जुटी रही टीम
ग़ाज़ियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित 5वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे के छठे दिन भी शिवभक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से पूरा शिविर गूंजता रहा। विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु पहुंचे तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य आयोजक संदीप शर्मा की सक्रियता, व्यवस्थाओं पर पकड़ और निस्वार्थ सेवा भावना विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी रही।
संदीप शर्मा स्वयं शिविर की व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लेते नजर आए। कांवड़ियों के लिए भोजन, प्रसाद, पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो, इसके लिए वह सेवादारों के साथ लगातार समन्वय करते रहे। शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने से लेकर उनकी जरूरतों का ध्यान रखने तक संदीप शर्मा की व्यक्तिगत सक्रियता लोगों का ध्यान आकर्षित करती रही।
शिवभक्तों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की सेवा करना अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है। लगातार पांचवें वर्ष इतने बड़े स्तर पर कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन करना संदीप शर्मा और उनकी टीम के समर्पण को दर्शाता है। श्रद्धालुओं ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे सेवा और श्रद्धा का सुंदर उदाहरण बताया।
इस अवसर पर संदीप शर्मा ने कहा कि “शिवभक्तों की सेवा उनके लिए केवल आयोजन नहीं, बल्कि भोलेनाथ की भक्ति का अवसर है।” उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़िए को अपने घर जैसा सम्मान, अपनापन और सुविधाएं मिलें। उन्होंने सेवा में जुटे सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पूरी टीम के सहयोग से ही इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
श्री कृष्णा प्रॉपर्टीज एवं प्लेटिनम-321 सोसायटी के सौजन्य से आयोजित यह शिविर 5 से 11 अगस्त तक चल रहा है। शिविर में शिवभक्तों के लिए नि:शुल्क भोजन, विशाल भंडारा, प्रसाद, पेयजल, विश्राम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
छठे दिन भी सागर शर्मा, सुमित शर्मा, दीपू शर्मा, प्रज्वल शर्मा, कार्तिक शर्मा, अवध भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में सेवादार दिन-रात व्यवस्थाओं में जुटे रहे। शिविर में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच संदीप शर्मा की सेवा भावना और व्यक्तिगत सक्रियता लगातार सराहना का विषय बनी हुई है।





Post A Comment: