ग़ाज़ियाबाद। इंदिरापुरम स्थित कनावनी पुलिया पर डिजिटल वालेंटियर फोर्स (Digital Volunteer Force) व उत्तर प्रदेश पुलिस के सौजन्य से एक शिविर की व्यवस्था की गई है। इस शिविर में यूपी पुलिस, ट्रैफिक पुलिस व डिजिटल वालेंटियर फोर्स के सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर ट्रैफिक मैनेजमेंट कर रहे हैं।
यह शिविर मुख्य कावड़ मार्ग पर लगाया गया है, जहां पर हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर कांवड़िये दूर अपने स्थानों बल्लभगढ़, पलवल, फरीदाबाद व गुड़गांव के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।
यह शिविर पुलिस चौकी कनावनी के ठीक पीछे लगा हुआ है।
इस शिविर में DCP ट्रांस हिंडन, ACP इंदिरापुरम, SHO इंदिरापुरम व चौकी प्रभारी कनावनी द्वारा कावड़ियों पर बड़े हर्षोल्लास के साथ पुष्प वर्षा की गई।
शिविर का मुख्य उद्देश्य यहां से जाने वाले सभी कावड़ियों को सही मार्ग बताना वह उन्हें सकुशल भारी ट्रैफिक के बीच में मार्ग पार करवाना व अन्य किसी भी समस्या का समाधान करना है।
यह शिविर डीवीएफ कोऑर्डिनेटर आनंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। शिविर में आनंद अग्रवाल के साथ मुख्य रूप से अनूप अग्रवाल, रामबाबू, मोहन गुप्ता, रितेश, कुलदीप हरित, निधि गुप्ता, ममता शर्मा, परिमया शर्मा सहित कई वालेंटियर सहयोग कर रहे हैं।






Post A Comment: