नई दिल्ली। दिल्ली निवासी एडवोकेट गुंजन पाठक को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के दिल्ली प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की महासचिव शिवांगी दुबे ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि गुंजन पाठक संगठन की विचारधारा एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से जन जन तक पहुँचाने का कार्य करते हुए पार्टी को और सशक्त बनाएंगी।
इस मौके पर एडवोकेट गुंजन पाठक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझपर जो विश्वास किया है, मैं पूर्ण निष्ठा एवं लगन से अपने दायित्वों का पालन करूँगी।





Post A Comment: