ग़ाज़ियाबाद। शनिवार 5 सितम्बर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय ने स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने सहज बातचीत और प्रेरक विचारों से बच्चों को मेहनत, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का गुरुमंत्र दिया। 

इस दौरान बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाते हुए एसीपी को अपने बीच पाकर उत्साह व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। बच्चों ने उनसे सवाल भी किए जिनका उन्होंने सरलता से उत्तर दिया। साथ ही चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: