ग़ाज़ियाबाद। नितिन सिंघल निवासी मुरादनगर थाना मुरादनगर गाजियाबाद के साथ आकाश बंसल नामक व्यक्ति के द्वारा क्रिप्टो करेन्सी ट्रेडिंग व इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर 3.25 बिटक्वाइन व 29 इथिरियम करीब 3.5 करोड़ रूपये मूल्य की साइबर ठगी की घटना के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट गाजियाबाद में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा विवेचना के क्रम में उपरोक्त अभियोग की घटना कारित करने वाले अभियुक्त आकाश बंसल निवासी म0 नं0 1/1564, चतुर्थ तल, मोतीराम रोड, राम नगर, मानसरोवर पार्क थाना मानसरोवर पार्क, शाहदरा, दिल्ली को थाना क्षेत्र मानसरोवर पार्क दिल्ली से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ का विवरण: -
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि उसके द्वारा नितिन सिंघल को क्रिप्टो करेन्सी में इन्वेस्ट/ ट्रेडिंग करने में बेहद मुनाफा होने का प्रलोभन दिया गया तथा अभियुक्त द्वारा नितिन सिंघल को उसके नाम पर क्रिप्टो करेन्सी वॉलेट बनाकर उसमें क्रिप्टो करेन्सी जमा कर ट्रेडिंग करने का विश्वास दिया गया। अभियुक्त के प्रलोभन में आकर नितिन सिंघल द्वारा स्वयं तथा अपने मित्रों के करीब 3.5 करोड़ रूपये अभियुक्त के बताये अनुसार क्रिप्टो करेन्सी वॉलेट में 3.25 बिटक्वाइन व 29 इथिरियम खरीदकर जमा कर दिये गये।
अभियुक्त ने नितिन सिंघल को धोखा देते हुए उसके नाम पर क्रिप्टो करेन्सी वॉलेट न बनाकर अपने नाम पर बनाये गये क्रिप्टो करेन्सी वॉलेट में क्रिप्टो करेन्सी जमा करा ली। बाद में अभियुक्त द्वारा इन क्रिप्टो करेंसी को नरोत्तम तथा अमन को बेचकर पैसे कैश में ले लिये गये तथा क्रिप्टो करेंसी वॉलेट को डिलीट कर दिया गया। अभियुक्त ने नितिन सिंघल को बताया कि उसका क्रिप्टो करेंसी वॉलेट हैक हो गया तथा सारी क्रिप्टो करेंसी हैक कर किसी ने निकाल ली। अभियुक्त के क्रिप्टो करेंसी वॉलेट की डिटेल एक्सचेन्ज से मंगवायी गयी। एक्सचेन्ज से प्राप्त डिटेल से अभियुक्त द्वारा किये गये साइबर फ्रॉड के साक्ष्य मिले। अभियुक्त के इस अपराध में उसकी पत्नी मनीषा बंसल भी शामिल है।
अभियुक्त को दिनांक 5 सितंबर 2026 को थाना क्षेत्र मानसरोवर पार्क दिल्ली से गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया। अभियुक्ता मनीषा बंसल, नरोत्तम तथा अमन की तलाश की जा रही है।




Post A Comment: