ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 24 अप्रैल को ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा, जिला गाजियाबाद द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की जन्म छठी के पावन अवसर पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां: माल्यार्पण: भगवान परशुराम जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गाजियाबाद के ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्य लोगों, युवाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भगवान परशुराम जी का जीवन हमें धर्म, न्याय, शौर्य और तप का संदेश देता है। उनकी जन्म छठी पर ऐसे आयोजन समाज में संस्कार और एकता को मजबूत करते हैं।
देखें वीडियो: -
ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के इस पुण्य कार्य में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों पंडित दिनेश जमदग्नि मंडल अध्यक्ष, पंडित राम गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, पंडित अवधेश शर्मा अध्यक्ष जिला उद्योग व्यापार मंडल, पंडित बीएल शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, पंडित हरपाल शर्मा भिक्कनपुर वाले, पंडित दिनेश चंद्र शर्मा, रविंद्र शर्मा उर्फ भोलू पंडित, पंडित गौरव शर्मा, अभिनव तोमर, पंडित विजय कौशिक, पंडित अंकित शर्मा कोषाध्यक्ष, पंडित ललितेश शर्मा, पंडित गौरव उपाध्याय महामंत्री, पंडित जेपी मिश्रा, पंडित अनिल शर्मा, पंडित अश्वनी शर्मा, पंडित राजेश कौशिक, पंडित संजीव शर्मा, डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा एंव समस्त सदस्यों द्वारा तन मन से सहयोग किया गया।





Post A Comment: