ग़ाज़ियाबाद। शुक्रवार 24 अप्रैल को इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा मंदिर में स्थापित माँ पीतांबरा पीठ बंगला मुखी माँ का जन्मोत्सव बहुत ही श्रद्धा एवं धार्मिक विधि विधान से संपन्न हुआ। 

मां का श्रंगार मंत्रोच्चार के साथ एक कुण्डीय यज्ञ, भव्य आरती एवं विशाल भंडारा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में पीत रंग के गुब्बारे एवं पीत रंग के वस्त्रों से देवी को सजाया गया।

यज्ञ पंडित प्रमोद कुमार तिवारी एवं जीवेश मिश्रा तथा मुख्य यजमान मंदिर सचिव हेमंत वाजपेयी एवं परिवार रहे। मंदिर सचिव ने बताया कि मां बगलामुखी दुष्ट शक्तियों का संहार कर सज्जन शक्ति को बुद्धि समर्थ बलशाली समर्थ वैभवशाली बनाती हैं। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिखा शर्मा, चंचल पांडेय, एसके सिंह, हर्ष पुरी, माला, सुदीप मित्रा, अश्वनी शर्मा परिवार सहित उपस्थित रहे।


Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: