ग़ाज़ियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर हित में कार्य कर रहा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए निर्माण विभाग द्वारा हापुड़ चुंगी रेड लाइट पर ग्रीन नेट लगाया गया है जिससे वाहन चालकों यात्रियों को धूप से बचाव होगा और राहत मिलेगी। 

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार हापुड़ चुंगी रेड लाइट पर चारो तरफ ग्रीन नेट लगाए गए हैं जिनका स्ट्रक्चर परमानेंट लगाया गया है। मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी को, नगर आयुक्त द्वारा अन्य स्थानों पर भी यात्रियों और वाहन चालकों को राहत देने के लिए ग्रीन नेट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा धूप से बचाव के लिए लगाए गए ग्रीन नेट से यात्रियों को राहत मिल रही है। जिस पर रेड लाइट होते ही वाहन चालक ग्रीन नेट के नीचे छांव में खड़े हो रहे हैं और धूप से बच रहे हैं। 

गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग की टीम अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार ग्रीन नेट लगाकर धूप से बचाव और छांव की व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। हापुड़ चुंगी के अलावा मोहन नगर रेड लाइट, ठाकुरद्वारा रेड लाइट, वसुंधरा रेड लाइट पर अस्थाई रूप से ग्रीन नेट लगाने की योजना बना रहे हैं।



Share To:

Post A Comment: