ग़ाज़ियाबाद। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद के आदेशानुसार कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार 23 अप्रैल को शाम 7 बजे से लेकर 9 बजे तक शराब ठेकों के आसपास व सड़क के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर एवं सड़क पर खुले में शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की चेकिंग का एक सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के अन्तर्गत कुल 213 स्थानों पर 3198 व्यक्तियों को चेक किया गया। इनमें से 357 व्यक्तियों को, जिनके द्वारा सार्वजनिक रूप से खुलेआम सड़क पर शराब का सेवन किया जा रहा था, जिससे वहां आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उक्त सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया व उनका मेडिकल कराते हुए 34 पुलिस एक्ट एवं 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गई तथा कुछ व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
इस अभियान में सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गयी।





Post A Comment: