ग़ाज़ियाबाद। भारत विकास परिषद की वसुंधरा त्रिवेणी शाखा ग़ाज़ियाबाद द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत तीसरी आरओ जल प्याऊ सेवा का शुभारंभ शनिवार 25 अप्रैल को वसुंधरा वैली सेक्टर 6 के गेट के बाहर प्रातः 9 बजे विधिवत रूप से किया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष लोकेश शर्मा, लोकेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल गर्ग, विमलेश गर्ग, शाखा अध्यक्ष रेनू बंसल, सेवा संयोजक नंदिनी गुप्ता, प्रभात गुप्ता, भास्कर गुप्ता, रितु शर्मा, डॉ सुरभि गुप्ता सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराने हेतु इस सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह पहल परिषद के सेवा एवं समर्पण के उद्देश्यों को साकार करती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Share To:

Post A Comment: